“स्माइल प्लीज”: रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर लैंडर विक्रम की फोटो

“स्माइल प्लीज”: रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर लैंडर विक्रम की फोटो

चंद्रयान-3 मिशन के महत्वपूर्ण हिस्से प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर मजबूती से खड़े विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची है। इस छवि को इसरो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर को रोवर ने अपने नेविगेशन कैमरे द्वारा कैद किया है।

चांद की सतह पर टचडाउन के बाद विक्रम लैंडर से अलग हुआ प्रज्ञान रोवर पिछले सात दिनों से अपने काम पर लगा है। रोवर चांद की सतह पर विद्यमान तत्वों की खोज कर रहा है। इस दौरान रोवर ने सल्फर और ऑक्सीजन के अलावा कई तत्वों की खोज की है। इन तत्वों के मिल जाने से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जल बर्फ मौजूद है। इससे यह संभावना भी बढ़ गई है कि चांद पर मानव कॉलोनियां संभव हैं। अपने मिशन में लगातार आगे बढ़ रहे प्रज्ञान रोवर ने बुधवार 30 अगस्त 2023 की सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की।

इसरो ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। चंद्र मिशन की सफलता के लिए इसरो ने रोवर में महत्वपूर्ण NavCams कैमरों को फिक्स किया है। ये अत्याधुनिक कैमरे बेंगलुरु में इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किए गए हैं। ये कैमरे रोवर की ‘आंखों’ की तरह काम करते हैं 

गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 मिशन 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद से महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। मिशन ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने वाला चौथा देश बना दिया है।

Source : Hindustan

admin