चंद्रयान 3 का रोवर स्लीप मोड में पहुंचा, इसरो ने दी जानकारी

चंद्रयान 3 का रोवर स्लीप मोड में पहुंचा, इसरो ने दी जानकारी

चंद्रयान 3 मिशन से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। रोवर ने अपना असाइनमेंट पूरा कर लिया है .इसरो ने बताया कि रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया. इसे अब चांद पर सुरक्षित जगह पर रखा गया है और वो अब स्लीप मोड में चला गया है. साथ ही APXS और LIBS पेलोड को बंद कर दिया गया है. इन पेलोड से विक्रम लैंडर के ज़रिए पृथ्वी तक डेटा भेजा गया है.

इसरो ने आगे बताया फिलहाल रोवर प्रज्ञान की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है। इसके साथ ही रोवर के सोलर पैन को इस तरह से सेट कर दिया गया है कि जब 22 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर फिर से सूरज की रोशनी पड़े यह उसे ग्रहण कर सके। इसके साथ ही इसरो ने यह उम्मीद जताई है कि रोवर प्रज्ञान अपने अगले असाइनमेंट के लिए सफलतापूर्वक जागने में कामयाब रहेगा ।

वह ऐक्टिव नहीं हो पाता है तो उस हालत में यह भारत के चंद्र राजदूत की तरह हमेशा के लिए वहां मौजूद रहेगा। बता दें कि 23 अगस्त को भारत ने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्टलैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कराई थी। भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था।

admin