darbhanga:’धनबल के खेल के आगे जनसमस्याएं दरकिनार’

    दरभंगा | दरभंगानगर निगम चुनाव में शहर की जनसमस्या को दरकिनार कर पूरा चुनाव धनबल के खेल पर लड़ा गया। पूरे नगर निगम में कथित धनबल का कब्जा हो गया है। यह बात भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने पार्टी की नगर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, देश में हो रही किसानों की ह्त्या पर केंद्र सरकार को चुप्पी तोड़नी चाहिए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को उपवास करने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नगर में राजीव गांधी शहरी विकास योजना में भारी पैमाने पर लूट हुई है। पिछले मेयर वह उप मेयर की कार्यकाल की जांच जिला प्रशासन को करानी चाहिए। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर सचिव सदीक भारती ने कहा कि नगर निगम में भारी पैमाने पर लूट और राजीव गांधी शहरी विकास योजना, शहर में जलजमाव,स्वच्छता अभियान के तहत सभी गरीबों को शौचालय आदि सवालों को लेकर 8 जुलाई को दरभंगा नगर निगम पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *