Pappu Yadav Ram Mandir Protest: बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। आज संसद परिसर में विपक्ष द्वारा चंदा चोरी के खिलाफ किए गए सांकेतिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू और सनातन धर्म पर आरएसएस का कोई एकाधिकार नहीं है, हिंदू मेरा है और सनातन भी मेरा है। पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के कई मंदिरों में चोरी हुई है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक देश की 100 करोड़ सनातन समर्थक आबादी की आवाज उठा रहा है और आस्था के नाम पर गद्दारी व खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


