Bankipur bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जन सुराज पार्टी के बीच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने कहा कि BJP प्रवक्ताओं और नेताओं की भाषा और उनकी साफ दिख रही घबराहट से पता चलता है कि उन्होंने बांकीपुर की लड़ाई में हार मान ली है। उन्होंने कहा कि जब किसी पार्टी को अपनी निश्चित हार का आभास होता है, तो वह अपनी विफलता के लिए विपक्षी दलों की चुनावी रणनीतियों को दोष देने लगती है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


