दरभंगा | बिहारराज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक पीएचईडी परिसर में गोपाल नारायण झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने बताया कि आगामी चौदह जून को पोलो मैदान में प्रमंडलीय संयुक्त सम्मेलन के साथ ही 29 30 जून को प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता के खिलाफ हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। इससे पूर्व 28 जून को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। सम्मेलन में मंजुल कुमार दास, शशिकांत राय, रामबली प्रसाद भी पटना से आएंगे। बैठक में ताराकांत पाठक, अरूण कुमार झा, महादेव चौधरी, अश्विनी कुमार झा, अरविंद कुमार राय, दिनेश कुमार आडवाणी समेत दर्जनों समर्थक मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


