मुसरीघरारी में युवक की गोली मारकर हत्या

    समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक के निकट रायल ढाबा पर शुक्रवार की शाम चाय पीने आए एक युवक को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें उस युवक को चार गोली लगी। इसमें से एक आंख, दो गोली सीने में व एक पेट में लगी। मृतक की पहचान फत्तेपुर नया टोला निवासी श्याम सुन्दर ¨सह के पुत्र राजीव कुमार (32) के रूप मे की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी भाग निकला। जानकारी के अनुसार राजीव अपने भांजे संजय के साथ उस होटल पर किसी के बुलाने पर आया था।



    वहां पहुंचकर उसने चाय का आर्डर दिया ही था कि अपाची बाइक पर सवार तीनों अपराधी वहां अंधाधूंध फाय¨रग शुरू कर दी। इसमें चार गोली राजीव को लगी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस बीच संजय वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधियों ने लगभग आठ राउंड गोलियां चलायी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

    शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। घटना में संजय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद ने बताया कि मृतक शराब का अवैध कारोबार करता था। उसके खिलाफ मुसरीघरारी में शराब से संबंधित मामले दर्ज हैं।

    source (jagran website)
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *