बारहसिंगा की सींग व हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

    पटना [mithilanchalnews]। खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआइ) की पटना टीम ने शुक्रवार को दो बड़ी कार्रवाइयों में तस्करी के दो बड़े मामलों का उद्भेदन किया है। ये दोनों मामले नेपाल से लगे बिहार के किशनगंज जिले से संबंधित हैं। डीआरआइ की पहली कार्रवाई में किशनगंज-बहादुर रोड पर डेरामारी चौक के समीप से बारहसिंगा (हिरण) की आठ सींग (हॉर्न) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



    जबकि दूसरी कार्रवाई में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सींग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ करोड़ तथा डेढ़ किलो हेरोइन की कीमत 4.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    source (jagran website)
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *