मुजफ्फरपुर:नगरनिगम प्रशासन नेे स्वच्छता सर्वेक्षण स्पर्धा की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली यह स्पर्धा साल के अंत से लेकर जनवरी तक चलेगी। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से सर्वेक्षण के संदर्भ में निगम प्रशासन को सूचित किया गया है। स्पर्धा की तैयारी को लेकर पटना में 15 सितंबर को विभाग की ओर से वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।
वर्कशॉप में मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त सिटी मैनेजर शामिल होंगे। मामले में स्वच्छता अभियान के प्रभारी सह सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए गाइडलाइन पर काम शुरू कर दिया गया है। रोचक बात यह है कि वर्ष 2018 की इस प्रतियोगिता में 4 हजार 41 शहरों के बीच मुकाबला होना है। पहली बार इतने शहरों को प्रतियोगिता में शामिल किया जा रहा है। बता दें कि लगातार तीसरे वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पहले राउंड यानी वर्ष 2016 में मुजफ्फरपुर नगर निगम का स्थान 150वां था। वहीं, वर्ष-2017 में 304वां स्थान प्राप्त हुआ। दूसरे राउंड में मुजफ्फरपुर नगर निगम की स्थिति और खराब हो गई थी। इससे बेहतर रैंक पटना भागलपुर शहर प्राप्त किया था। हालांकि, सिटी मैनेजर ने बताया कि इस बार प्रत्येक कमजोर पक्ष को मजबूत किया जाएगा। स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत काम आगे बढ़ा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


