बैंक अधिकारी की पत्नी बेटी के मोबाइल का लोकेशन पटना में मिला, पुलिस ने तेज की जांच

    मुजफ्फरपुर|सदर थानाके भगवानपुर चौक से गायब हुई बेनीबाद निवासी बैंक अधिकारी उमा शंकर चौधरी की बेटी पत्नी का मोबाइल लोकेशन पटना में मिला है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। दारोगा हरिवंश झा ने गायघाट बेनीबाद में जाकर मामले की जांच की। जानकारी हो कि उमा शंकर चौधरी की पत्नी बेटी भगवानपुर चौक से बस पकड़ने के दौरान गायब हो गईं थी। इस बाबत उन्होंने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें एक युवक को आरोपित किया था। प्रभारी थानेदार रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *