Bankipur By Election Voting: कम वोटिंग, लेकिन ‘Gen Z’ का जोश हाई! बांकीपुर में युवाओं पर टिकी सबकी नजर

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज (30 जुलाई) मतदान जारी है। हालांकि वोटिंग की रफ्तार अपेक्षा से धीमी रही। सुबह 9 बजे तक केवल 4.61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि 2025 के विधानसभा चुनाव में इसी समय तक 7.12 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 11.50 फीसदी पहुंच गया। कम मतदान के बावजूद एक तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में रही। बड़ी संख्या में ‘Gen Z’ यानी युवा मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे। खास बात यह रही कि इस वर्ग में युवतियों की भागीदारी सबसे अधिक देखने को मिली। इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस बार Gen Z का वोट किसके पक्ष में जाएगा? हाल ही में यही युवा वर्ग NEET पेपर लीक के विरोध में सड़कों पर उतरा था।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *