झंझारपुर:भारतीय स्टेट बैंक परिसर में दो दिवसीय आधार लिंकअप कराने को लेकर मेगा शिविर का आयोजन किया गया। बैंक प्रबंधक मो. मन्नीरूद्दीन के नेतृत्व में आयोजित कैंप में 200 ग्राहकों का आधार नंबर खाता से जोड़ा गया। प्रबधंक ने बताया है कि 31 दिसंबर तक प्रत्येक खाता में आधार नंबर जोड़ना अनिवार्य है। 31 दिसंबर के बाद आधार नबंर नहीं जोड़ा गया, तो खाता को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साथ ही खाता में मोबाइल नंबर एवं पैन नंबर जोड़ना भी आवश्यक हैै। आधार लिंकअप मेगा शिविर में शम्भू अग्रवाल, गुड्डू, विद्यानंद प्रसाद, राज कुमार चैधरी आदि मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


