खुटौना|प्रखण्ड केलालमनियां थाना क्षेत्र के वर्षों से फरार वारंटी ललमनियां निवासी योगेन्द्र साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्र के लालमनियां से लेकर डूबरबोना तक भारत-नेपाल सीमा के नजदीक तक़रीबन 6 किलोमीटर में लगे हरे वृक्षों को चोरी चुपके काट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला 2003 का ही है। इसमें डीएफओ जयनगर के प्रतिवेदन के आधार पर कुल 72 व्यक्तियों के नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें मात्र दो प्राथमिकी अभियुक्तों को पुलिस की आरे से जेल भेजे जाने की खबर मिली है। पुलिस ने तत्परता से दिखाते हुए उन अभियुक्तियों को उनके घर से ही दबोच कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुए हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


