भरत भूषण तिवारी का श्राद्धकर्म आज, बिलौटी में जुटे हजारों लोग; न्याय की मांग पर आंदोलन के अगले चरण का होगा ऐलान

Bharat Bhushan Tiwari Encounter:  कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग बिलौटी गांव पहुंचने लगे हैं। श्रद्धांजलि सभा और ब्रह्मभोज से पहले भरत भूषण तिवारी की आत्मा की शांति के लिए अखंड पूजा का आयोजन किया गया है। परिजनों ने बताया कि ब्रह्मभोज में 15 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए घर के आसपास के खेतों में टेंट और शामियाने लगाए गए हैं। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल पर कूलर और पंखों की भी व्यवस्था की गई है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *