मधुबनी|एलएमएनयू केकुलपति डाॅ. एसके सिंह ने पिछले साल आरके काॅलेज के बीएड विभागाध्यक्ष शशिभूषण यादव की सेवा फिर से बहाल करने का निर्देश दिया था। तत्कालीन कुलपति डाॅ. साकेत कुशवाहा ने उन्हे शैक्षणिक योग्यता में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये बर्खास्त कर दिया था। बाद में उनकी शैक्षणिक योग्यता की जांच के लिये एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी सिंडिकेट द्वारा क्लीन चिट दिये जाने के बाद कुलपति ने उनकी सेवा बहाल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने डाॅ. यादव के लंबित वेतन का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। वीसी के आदेश से कुलसचिव द्वारा जारी किये गये पत्र के आलोक में डाॅ. यादव ने काम करना शुरू कर दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


