मधुबनी:भाकपा माले रहिका प्रखंड का संयोजन समिति की विस्तारित बैठक मुरारी मिश्र की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में पिछले कार्याें की समीक्षा एवं संयोजन कमेटी पर विचार किया गया। इस विस्तारित बैठक का उद्घाटन भाकपा माले के जिला सचिव का. ध्रुव नारायण कर्ण ने किया और कहा कि गरीबों को सरकार द्वारा 5 डिसमिल जमीन हर हाल में देना होगा और शिक्षा का अधिकार लागू करना होगा।
बैठक में भूमाफियाओं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उग्र संघर्ष का बिगुल भी फूंका गया। बैठक में अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुये अनिल सिंह ने कहा कि भाकपा माले गरीबों के हित में हमेशा काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। बसे हुय पर्चा धारियों को पर्चा दिलाने का काम भाकपा माले करेगी। बैठक के दौरान भाकपा के सदस्यों ने सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


