हरलाखी|स्थानीय थानापुलिस ने बुधवार की देर शाम पिपरौन गांव में वाहन चेकिंग के दौरान 120 बोतल शराब के साथ एक शराब कारोबारी को रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति दीघिया गांव के बबलू यादव है। जो नेपाल से शराब लाकर बाइक से भारतीय बाजारों में पहुंचाने के लिए ला रहा था। जहां वाहन चेकिंग कर रहे जवानों को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को बाइक के साथ ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया संलिप्त दिघिया गांव के सुबोध यादव के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार बबलू यादव को जेल भेज दिया है। जबकि सुबोध यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


