पंडौल:रहिका प्रखंड के भागिरतपुर निवासी फिरन मंडल की सुबह अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई। फिरन मंडल 55 वर्ष प्रतेक दिन की तरह सती स्थान मंदिर पर पूजा के लिए निकले थे। आज जब सुबह चार बजे के करीब बलहा के नजदीक पंडौल से मधुबनी की ओर जा रही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल पर फरार हो गया। घटना की खबर लगते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया जिसने सुना घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पंडौल मधुबनी मुख्य सड़क को सती मंदिर से पहले बांस बल्ला लगा जाम कर दिया। दुर्घटना की खबर के बाद प्रमुख आशा देवी पंडौल थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत बीडीओ विभु विवेक, सीओ राजीव रंजन, मुखिया मोजाहिद अंसारी, संतोष पासवान, उपमुखिया हीरालाल दास आदि पहुंच गये। पीड़ित परिवार को तत्काल परिवारिक लाभ के बीस हज़ार दाहसंस्कार के तीन मुखिया मोजाहिद अंसारी की ओर से तीन हज़ार दिया गया। अधिकारी जनप्रतिनिधियों के पहल पर तीन घंटे बाद जाम खोला गया। वहीं घटना स्थल पर राजेश खर्गा,जय नारायण महतो, जीवछ यादव आदि मौजूद थे।
एंबुलेंस और ऑटो की टक्कर में दो घायल
झंझारपुर|मधेपुरकेइस्लामपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में दो महिला घायल हो गयी है। जिसे मधेपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में रहुआ संग्राम गांव निवासी पवन झा के 55 वर्षीय पत्नी सुगंधा देवी और टे्रंगराहा गांव निवासी अरुण झा के 35 वर्षीय पत्नी मीनी झा गंभीर रूप से घायल है। जिसे स्थानीय लोगों ने मधेपुर पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां दोनो घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना के बावत बताया जाता है कि एम्बुलेंस भेजा की ओर से मधेपुर रही थी। जबकि आॅटो मधेपुर से भेजा जाने के दौरान इस्लामपुर गांव के पास आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस बावत जख्मियों की ओर से थाना में कोई आवेदन नही पहुंचा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


