darbhanga:हसनपुर में ट्रैक्टर पलटने से चीनी मिल कर्मी की मौत, दो घायल

    हसनपुर :चीनीमिल में गार्ड के पद पर कार्यरत कुणाल कुमार राय की मौत ट्रैक्टर पलटने से हो गई। वहीं दो अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। कुणाल प्रखंड के रामपुर गांव का निवासी था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों कर्मचारी सोमवार की शाम मिल परिसर में ही ट्रैक्टर पर मैली लोडिंग करवा रहे थे। इस दौरान रोहित ट्रैक्टर चला रहा था तथा दो अन्य कर्मी रोहित एवं कुणाल ट्रैक्टर पर ही बैठकर देखरेख कर रहे थे। इसी क्रम में चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में तीनों कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया, लेकिन कुणाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं बलहा और पतिया के निवासी दोनों घायल कर्मियों का इलाज चल रहा है। इधर सूचना मिलने पर पहुंचे प्रशासन को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग ट्रैक्टर को उठाने नहीं दे रहे थे। उनलोगों का आरोप था कि मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण ऐसी घटना घटी है। वे मिल प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *