दरभंगा | मिथिलाकी मातृभाषा मैथिली हमारी संस्कृति, भाषा, उत्थान विकास की गाथा से जुड़ी हुई है। इसके सम्मान से ही हमारी पीढ़ी सम्मान के साथ आगे बढ़ेगी और हम एक नव उत्थान की गाथा लिख सकेंगे। यह बात छनकर आई अखिल भारतीय मिथिला संघ की बैठक में। सोमवार को संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मैथिली में शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों को सम्मानित करने का फैसला किया गया। वार्ड 18 के पार्षद शशिचंद्र पटेल वार्ड 45 के पार्षद देवकृष्ण झा को मिथिला की परंपरा के अनुसार सम्मानित करने का निर्णय किया गया। समारोह का आयोजन जीएम रोड में किया जाएगा। बैठक में मौजूद रामकुमार झा, सुरेंद्र नारायण मिश्र, महासचिव डॉ. सुमन कुमार झा, शैलेंद्र कुमार कश्यप, पवन कुमार चौधरी, दीपक कुमार की मौजूदगी में प्रवक्ता रोशन कुमार झा ने बताया कि सम्मान समारोह में मेयर वैजयंती खेड़िया डिप्टी मेयर बॉबी खां भी मौजूद रहेंगे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


