खाते की एंट्री गलत होने के कारण लाभुकों को नहीं मिले रुपये
सरैया | प्रमुखकंचनमाला के नेतृत्व में पंचायत समिति प्रतिनिधियों ने समाहरणालय में डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में सुनील दुबे, संजय ठाकुर, गणेश साह, खेमचंद कुशवाहा और दिलीप साह शामिल थे। प्रमुख ने डीएम को बताया कि मनिकपुर पंचायत में शौचालयों निर्माण में लाभुकों के खाते की इंट्री गलत होने को कारण भुगतान नहीं हुआ है। डीएम ने कहा कि सरकार से राशि की मांग की गयी है। राशि मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
बंदरा:प्रखंड मुख्यालय पर एक साल बाद हंगामे के बीच पंचायत समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख रिंकी देवी जबकि संचालन बीडीओ विजय ठाकुर ने किया। बैठक में दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किया गया। पिछली बैठक में प्रस्तावित कार्य नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
इंदिरा आवास में अवैध वसूली और जविप्र में अनियमितता पर जमकर हंगामा हुआ। गायघाट विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने सिमरा आवास सहायक की बर्खास्तगी का प्रस्ताव रखा। उप प्रमुख दिनेश राय ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही का आराेप लगाया। बीएओ सूर्यदेव महतो ने बताया कि कैंप लगाकर सब्सिडी का समाधान किया जाएगा। कृषि सलाहकार के स्थानांतरण का प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया। चिकित्सा प्रभारी की स्थानांतरण की मांग पर जमकर हंगामा हुआ। सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी सेविकाओं से पैसा लेने का आरोप मुखिया संघ अध्यक्ष पर लगाया। मौके पर सीओ राजीव रंजन, पीओ अरसद जमा, प्रभारी जीपीएस अमन झा, कल्याण पदाधिकारी अनिल सिन्हा, वरीय साधन सेवी नीरज कुमार सहित अन्य थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


