Bhojpur Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर पर BJP नेताओं ने ही खड़े किए सवाल, कठघरे में सरकार

Bhojpur Encounter: बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर भी सवाल उठने लगे हैं। भाजपा और जदयू के कई नेताओं ने घटना पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर को “मर्डर” करार दिया। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “जो वीडियो सामने आया है और जो हमने देखा है, उससे निश्चित रूप से संदेह पैदा होता है। राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, लेकिन केवल इतना पर्याप्त नहीं है। यदि पुलिसकर्मी भी कोई अपराध करते हैं, तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *