muzaffarpur:मुखिया का घर फूंकने और जान से मारने की धमकी

    मोतीपुर | बांसघाटपंचायत की मुखिया नीता देवी का घर फूंकने परिजनों समेत जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मुखिया पति राजेश वर्मा के मोबाइल पर दी गई। धमकी से मुखिया परिवार दहशत में है। इस बाबत मुखिया पति ने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस धमकी को शरारती तत्वों की करतूत मान रही है। मुखिया पति ने बताया कि उनके पति रविवार की शाम अपने दरवाजे पर थे। उनके साथ उनके कई समर्थक भी थे। तभी मोबाइल पर घर फूंकने और जान से मारने की धमकी दी गई। जब उससे उसकी पहचान पूछी गई तो उसने अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए फोन काट दिया। मुखिया ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *