muzaffarpur:राजस्व अभिलेखागार से धराए अनधिकृत लोग भेजे गए जेल, दोषियों पर डीएम करेंगे कार्रवाई

    मुजफ्फरपुर :जिलाराजस्व अभिलेखागार में शनिवार की गिरफ्तार एक दर्जन अनधिकृत लोगों के मामले में डीएम ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। डीएम ने रविवार को बताया पूरे मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    उधर, शनिवार को गिरफ्तार सभी अनधिकृत लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल भेजे जाने से पहले सभी आरोपियों की सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप किया गया है। मालूम हो कि शनिवार को अधिवक्ता पंकज कुमार की शिकायत पर डीएम ने राजस्व अभिलेखागार कार्यालय में छापेमारी का निर्देश दिया था। डीसीएलआर पूर्वी शाहजहां डीपीआरओ नागेन्द्र कुमार गुप्ता की औचक छापेमारी में अनधिकृत रूप से कार्यालय में उपस्थित 12 लोग पकड़े गए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *