हथौड़ी | बोचहां फीडर से जुड़े मनकी, बेरई, अम्मा, हथौड़ी में बिजली की किल्लत से लोग परेशान है। रविवार की सुबह 10 बजे से गायब बिजली शाम को पांच बजे तक भी नहीं बहाल हो पाई। इधर बिजली विभाग की उदासीन रवैया के कारण लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर बिजली की समस्या ठीक नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
जर्जरहो चुके तारों से कराया अवगत
अौराई | रून्नीसैदपुर-बेनीबादमुख्य मार्ग में सिर्फ प्रखंड में आधा दर्जन स्थानों पर हाइटेंशन तार सड़क के ऊपर से गुजरा है। कई जगहों पर जर्जर हो चुके तार की शिकायत जिला पार्षद सुजाता किंकर ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता केशव कुमार से की। बताया कि भैरवस्थान पुल के निकट से गुजरा तार काफी ढीला हो चुका है। औराई हाई स्कूल के गेट पर लगा पोल सड़ चुका है। इस तरह लगभग आधा दर्जन जगहों पर लगे तारों की जर्जर स्थिति से अभियंता को अवगत कराया। अभियंता ने बताया कि जर्जर हो चुके तारों को अविलंब बदला जाएगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


