मुजफ्फरपुर:21जून को पटना में आयोजित ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स फेडरेशन की 8 वीं राष्ट्रीय अधिवेशन में जिला से 1500 प्रतिनिधि शामिल होंगे। रविवार को आयोजित जिला इकाई की बैठक में कई निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंडों के संगठन को मजबूत करने के लिए कुढनी के संगठन को भंग करते हुए 16 जून को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। वहीं मडवन कांडी का चुनाव 21 जून को कराने का निर्णय लिया गया। वहीं मृत विक्रेताओं के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर 25 जून तक लाइसेंस देने का प्रशासन से मांग की गई। लाइसेंस नहीं देने पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। वहीं नगर निगम में बंद किए गए केरोसिन को फिर से चालू करने के लिए सरकार से मांग की गई। बैठक में अरूण कुमार चौधरी, धर्मेंद्र पासवान, रामबाबू पटेल, हीरालाल यादव, सीताराम राय, सुजीत रजक, सहिंद्र पासवान, प्रमोद प्रसाद चौधरी समेत कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


