दरभंगा :सदर थाना अन्तर्गत खुटवार पंचायत के पूरा गांव स्थित गाछी में विनोद राम की पुत्री सोनी देवी (24वर्ष) की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले में एसएसपी सत्य वीर सिंह ने मंगलवार को घटना स्थल का जायजा लिया और कांड का पर्यवेक्षण कर अनुसंधानक को कई बिन्दुओं पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। आरोपी नेहाल को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसएसपी ने वहां कई लोगों से पूछताछ भी की है। वहीं जिस सीरिंज से सूई देकर सोनी की हत्या हुई थी वह सीरिंज और लड़की का मोबाइल फोन आदि भी नेहाल के घर से बरामद किया गया है। दोनों के कपड़ों को भी एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में कई साक्ष्य पुलिस को बरामद हो चुका है। पुलिस जल्द ही आरोप पत्र समर्पित कर स्पीडी ट्रायल के लिए कार्रवाई करेगी। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक ललित यादव, जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता बलदेव राम, नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव आदि भी वहां पहुंचे और हर संभव न्याय दिलाने की बात की। वहीं एसएसपी के साथ एसडीपीओ दिलनवाज अहमद, सदर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज रवि शंकर प्रसाद आदि भी थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


