NEET आंदोलन में विपक्ष सड़क पर, तेजस्वी नदारद! मंत्री ने सदन में पूछा- नेता प्रतिपक्ष कहां हैं, सुरक्षित तो हैं?

दिल्ली से लेकर बिहार तक नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में इस आंदोलन को विपक्षी दलों का खुला समर्थन मिल रहा है, लेकिन बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी तंज कसा। उन्होंने विधानसभा में विपक्षी विधायकों से पूछा, “तेजस्वी यादव कहां हैं? सुरक्षित तो हैं न?” उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में “बंधुआ मजदूर” जैसी मानसिकता खत्म होनी चाहिए और पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए। इससे एक दिन पहले बुधवार को विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति पर एक विधायक ने तंज कसते हुए कहा था, “क्या तेजस्वी अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता करने गए हैं?”

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *