muzaffarpur:ट्रक से कुचल कर महिला की मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया हंगामा

    muzaffarpur:सदरथाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित एनएच 28 पर मंगलवार शाम 7.30 बजे सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के विलंब से पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने एनएच पर टायर जला कर सड़क जाम कर दिया। जिससे एनएच से लेकर गलियों तक जाम लग गया।
    साढ़े आठ बजे के आसपास पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम हटा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महिला का शव बुरी तरह कुचला हुआ है। कांटी इलाके से कुछ लोग पहचान के लिए थाने आए थे। उन्हें एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। बताया जाता है कि रामदयालुनगर की ओर से एक ट्रक चांदनी चौक की ओर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान चालक ने महिला को कुचल दिया। सड़क पर टायर जला कर जाम किया लोगो ने.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *