darbhanga:सशक्त स्थाई समिति का शपथ ग्रहण अब 21 को

दरभंगा | नगरनिगम के नवगठित सशक्त स्थाई समिति का शपथ ग्रहण अब 19 की जगह 21 जून को आयोजित होगा। नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से स्थायी समिति के चयनित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए विभाग के अपर सचिव भरत झा को अधिकृत किया गया है। नवनिर्वाचित मेयर वैजन्ती देवी ने पदभार ग्रहण करने के दो दिन बाद ही सशक्त स्थाई समिति का गठन कर दिया था। समिति के सदस्य के रूप में चयनित वार्ड पार्षदों में वार्ड 10 के अजय जालान, वार्ड 16 के सोहन यादव, वार्ड 19 के सुबोध यादव, वार्ड 24 के मो. सिबगतुल्लाह उर्फ डब्बू खां, वार्ड 27 के विनोद मंडल, वार्ड 35 के आशा प्रजापति एवं वार्ड 39 के नुसरत आलम शामिल हैं।

admin