muzaffarpur:अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली किशोरी सदर अस्पताल से भागी

मुजफ्फरपुर | काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर ब्रिज पर अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली किशोरी ने होश में आने के बाद सदर अस्पताल से भागने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे पकड़ा गया। उसे महिला थाना पर लाया गया। यहां से भी उसने भागने का प्रयास किया। महिला थानेदार ज्योति कुमारी ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। महिला थाने पर पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपना बयान बदल रही थी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के लिए फिर से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बगहा से भटकी किशोरी अघोरिया बाजार पहुंची
मुजफ्फरपुर | बगहाके रामनगर बगाही स्थित घर से भागकर आई एक युवती शनिवार को अघोरिया बाजार में भटकती मिली। पूछताछ में उसने बताया कि पिता उसकी पिटाई करते थे। जिस कारण वह घर से भाग गई। शुक्रवार की सुबह में भी उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी। ट्रेन पकड़ कर वह मुजफ्फरपुर पहुंची थी। उसने अपना नाम मुशर्रफ जहां बताई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना काजी महम्मदपुर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है।

admin