madhubani:’आक्रोश दिखाओ-शिक्षा बचाओ कार्यक्रम’ के लिए बनी रणनीति

राष्ट्रीयलोक समता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजगीर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा 25 जून को घोषित कार्यक्रम आक्रोश दिखाओ-शिक्षा बचाओ आंदोलन चलाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 28 जून मार्च का आयोजन किया जायेगा। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को केंद्रित कर यह आंदोलन चला रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में जिला अतिथि भवन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुये हरलाखी विधायक सह रालोसपा के मुख्य सचेतक सुधांशु शेखर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया सत्ता में टिके रहने के लिये सारी नैतिकता को खो चुके हैं और प्रदेश के भविष्य बच्चों को अंधकार में डाल दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था इतनी गिर गई है कि पूरे विश्व में बिहार की शिक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि 1 जुलाई को मधुबनी में आक्रोश दिखाओ शिक्षा बचाओ महासम्मेलन को केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। इस बैठक को डाॅ. कीर्तन प्रसाद सिंह, मनोज यादव, मधु राय, रामउदगार महतो, मनीष सिंह, कृष्ण कुमार, मो. गुड्डू, राधे प्रसाद सिंह, गोविंद ठाकुर, राम चरित्र सिंह, आनंद कुमार झा, वैद्यनाथ मेहता सहित अन्य ने संबोधित किया।

admin