पानी में डूबे 15 पोल, बाढ़ पीड़ित बड़े इलाके में बंद की गई बिजली आपूर्ति

    मुजफ्फरपुर:मुशहरीरजवाड़ा बांध टूटने से बिजली के 15 पोल बाढ़ में डूब गए हैं, इससे एहतियातन रोहुआ के आगे मुशहरी में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। वहीं रविवार को भी मीनापुर के बनघारा पावर सब स्टेशन से बिजली चालू नहीं की जा सकी। जबकि कटरा के 90 फीसदी इलाके में बिजली चालू कर दी गई है।




    एस्सेल के अधिकारी के मुताबिक, रजवाड़ा में 15 पोल तार पानी में डूबे हैं। जिस जगह बांध टूटा है। वहां पोल झुक गए हैं। ऐसे में अब पानी कम होने के बाद ही बिजली चालू होने की उम्मीद है। मुशहरी के ज्यादातर इलाके में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। कटरा के पहसौल तक रविवार को बिजली चालू की गई। सोमवार से मंगलवार तक कटरा के बाकी इलाके में भी बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी। साहेबगंज कांटी के भी बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति बंद है। वहीं औराई में भी बाढ़ की वजह से रुन्नीसैदपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में बिजली रविवार को भी नहीं चालू की जा सकी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *