मीनापुर: एक दशक बाद मीनापुर में आई बाढ़ से 28 पंचायतों में से 24 पंचायतों के 122 गांव बाढ़ की चपेट में है। मुस्तफागंज महदेईयां सड़क फरीदपट्टी गांव में टूटने की कगार पर है। रविवार को सुबह से ही ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर सड़क को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सैकड़ों परिवार बेघर हो चुके हैं। विस्थापित परिवारों के बीच राहत सामग्री नहीं पहुंचने से लोग आक्रोशित हैं।
अंचलाधिकारी ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ से 20 पंचायत पूर्ण रूप से तथा 4 पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित है। 23 गांव पूरी तरह पानी से घिर चुके हैं 107 मकान अभी तक क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसमें 15 मकान पूर्णरूप से बर्बाद हो चुका है। 60 घर आंशिक रूप से जबकि 32 झोपड़ियां बर्बाद हो चुकी है। 10 राहत शिविरों में पीड़ित आश्रय लिए हुए हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


