झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद महागठबंधन में जारी घमासान के बीच आरजेडी ने वीडियो साझा कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। आरजेडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अपने सभी विधायकों का समर्थन सुनिश्चित करने में विफल रही। पार्टी ने कहा कि दूसरे दलों पर बिना तथ्यों के आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। आरजेडी ने अपने बयान में यह भी कहा कि इसी वर्ष मार्च में हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के दौरान हरियाणा में कांग्रेस के पांच, ओडिशा में दो और बिहार में तीन विधायकों ने भाजपा के पक्ष में खुलकर क्रॉस वोटिंग की थी या फिर जानबूझकर मतदान से अनुपस्थित रहे थे। ऐसे में कांग्रेस को पहले अपने संगठन और विधायकों के आचरण की समीक्षा करनी चाहिए, न कि सहयोगी दलों पर आरोप लगाने चाहिए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


