चिकित्सक की गाड़ी से शव मिलनये से सनसनी

    दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग मोहल्ला में एक डॉक्टर की गाड़ी से अज्ञात वयक्ति ( 35) का शव मिला है । वहां पहुंचे विश्वविद्यालय थाना थानाध्यक्ष रमेश दूबे ने स्थान का जायजा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकाल कॉलेज भेजा गया । सुबह सुबह कार की अगली सीट पर बेल्ट लगा शव देख भीड़ इकठा हुए । उसकी  मृत वयक्ति की  पहचान अभी तक नहीं हो पायी है । वाहन मालिक सह चिकित्सक डॉ. संजीव सिन्हा ने कहा कि कार (DL2F – 8888) घर के बाहर लगी थी। सुबह सुबह  जब गाडी का गेट  खोला तो अंदर एक वयक्ति बैठा दिखा। उसने उसे उठाने का प्रयाश  किया , लेकिन कोई आवाज नहीं आई।  फिर देखने पर वह मृत था। इसके बाद उसने पुलिस   को फ़ोन किया.  कार का गेट किस ने खोला , मृत को सीट बेल्ट लगाने का क्या मकसद क्या था? ये दोनों सवाल अभी सवालों के घेरे में हैं। एएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि मामला संदिग्ध लगता है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के  बाद ही कुछ बोला जा सकता है.  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *