Bihar Crime: देशभर में बीते कुछ दिनों से धर्म को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है। इन दिनों गरबा को लेकर कई नेताओं ने भी विवादित बयान दिए है। इसी बीच बिहार के अररिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को छोटी मस्जिद निवासी जिसान खान ने जोगबनी थाना में एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जोगबनी बस स्टैंड वार्ड नंबर पांच निवासी आर्यन साह (20) ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


