खान सर की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस ने अपनी छापेमारी शुरू कर दी है। शुक्रवार की रात पटना पुलिस उनकेकोचिंग और घर पर गई थी। लेकिन, वे वहां नहीं मिले। FIR दर्ज होने के बाद खान सर ने छात्रों की क्लास ली थी। पुलिसकार्रवाई की सूचना मिलने के साथ ही वे अंडरग्राउंड हो गए हैं। इससे पहले पटना पुलिस के खान सर के कोचिंग सेंटर जीस ग्लोबल स्टडीज भी पहुंचते बड़ी संख्या में छात्र पुलिस के सामने खड़ा हो गए। पुलिस उनको कई बार उनको वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं हटे। इधर, पुलिस भी रात भर उनके कोचिंग के बाहर कैंप की रही। हालांकि, इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इधर, सूत्रों का कहना है कि खान सर किसी भी वक्त सरेंडर कर सकते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


