घटना के तीसरे दिन जख्मी दवा कारोबारी के भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज

    मुजफ्फरपुर|गोली सेजख्मी दवा कारोबारी सुधीर कुमार के भाई ने घटना के तीसरे दिन शुक्रवार की दोपहर ब्रह्मपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में तो घटना की कोई वजह बताई गई है ना ही किसी पर कोई संदेह जताया गया है। केवल घटनाक्रम की जानकारी है। ब्रह्मपुरा पुलिस जख्मी की स्थिति में सुधार होने के बाद दवा कारोबारी का बयान रिकॉर्ड करेगी। दूसरी ओर, पुलिस लोकल अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। जख्मी दवा कारोबारी के बड़े भाई सुनील कुमार ने एफआईआर में बताया कि 14 जून की रात करीब 11 बजे एक लड़का मेहंदी हसन चौक स्थित घर पर आकर बोला कि सुधीर को गोली मार दी गई है। तुरंत ही बाइक से परिवार के अन्य लोगों के साथ जूरन छपरा रोड नंबर चार के सामने महेश बाबू चौक स्थित सुधीर दवाखाना पहुंचा। वहां सुधीर को काउंटर के नीचे खून से लथपथ देखा। किसी तरह से भतीजा भाई ने सुधीर को बैरिया मां जानकी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, पुलिस का मानना है कि मर्डर करने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। सुधीर दवाखाना के मालिक सुधीर कुमार की किससे दुश्मनी थी, यह अब तक परिजनों की ओर से नहीं बताई गई है। किसी पर संदेह भी परिजन नहीं जता रहे है। जख्मी से पूछताछ में निश्चित तौर पर कुछ कुछ जानकारी मिलेगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *