मुजफ्फरपुर| डीएमधर्मेंद्र सिंह ने राजस्व कर्मचारी राम एकबाल पटेल ने के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। उस पर खरीफ मौसम 2013-14 में साहेबगंज खरीद केंद्र प्रभारी के रूप में 8885.57 क्विंटल धान का गबन का मामला दर्ज है। विभागीय जांच के बाद साहेबगंज थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में राजस्व कर्मचारी द्वारा 1.52 करोड़ रुपए गबन की बात कही गई है। डीएम ने अब राम एकबाल पटेल पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए अपर समाहर्ता को पत्र भेजने का आदेश दिया है। राज्य के फूड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक द्वारा मुख्यालय को भेजी सूचना के अनुसार प्रभारी अंचल निरीक्षक राम एकबाल पटेल को साहेबगंज में धान खरीद केंद्र का प्रभारी बनाया गया था। पटेल ने व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकारी 1 करोड़ 52 लाख 42 हजार 306 रुपए गबन किया। जिला आपूर्ति अधिकारी की अनुशंसा पर डीएम ने अपर समाहर्ता विभागीय जांच को कार्रवाई की अनुशंसा का आदेश दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


