muzaffarpur:ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज

    मुजफ्फरपुर |काजी मोहम्मदपुरथाना के सदपुरा इलाके में अनियंत्रित ऑटो पलटने के मामले में मृतक सुरेश राय के चाचा हरिशचंद्र राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें ऑटो चालक को आरोपित किया है। बताया गया है कि ऑटो चालक की तेजी लापरवाही से घटना हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी हो कि सदपुरा इलाके में शुक्रवार को ऑटो पलटने से उसमें सवार वैशाली जिले के हुसैनपुर निवासी मार्बल मिस्त्री सुरेश राय की मौत हो गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल भी हो गए थे। ऑटो चालक फरार हो गया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त ऑटो में आग लगा दी थी। मुआवजे को लेकर घटनास्थल पर पांच घंटे तक जाम लगा रखा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थानेदार सुधीर कुमार ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *