मुजफ्फरपुर:दीवानरोड स्थित एसबीआई की एटीएम को गुरुवार की देर रात बदमाशों ने तोड़ने की कोशिश की। लेकिन, वे कैश लूटने में विफल रहे। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने के बाद एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे एक स्थानीय दुकानदार ने एटीएम को क्षतिग्रस्त पाया।
आंशका जताई जा रही है कि लुटेरों ने कैश निकालने की मंशा से एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच पुलिस की गश्त गाड़ी या लोगों की आवाजाही देखकर सभी बदमाश फरार हो गए होंगे। पुलिस ने संबंधित बैंक के अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
बैरिया में घर से पांच लाख की संपत्ति चोरी
बैरियाकोल्हुआ पैगंबरपुर शिव मंदिर इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़ कर उसमें रखे 53 हजार 700 रुपए नकदी, डेढ़ लाख रुपए मूल्य के जेवर समेत पांच लाख की संपति चुरा ली। घटना को लेकर दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा है कि वह परिवार के सभी लोगों के साथ खाना खाने के बाद गुरुवार की रात सोने के लिए छत पर चले गए। सुबह पांच बजे नींद खुलने पर नीचे गए तो कमरे का ताला टूटा था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


