muzaffarpur:बीएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए की ठगी

    बोचहां|बीएसएफ मेंनौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 9 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शुक्रवार को तीनों ने कर्णपुर गांव के सुजीत कुमार सिंह के खिलाफ बोचहां थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर छापेमारी की। लेकिन, आरोपित घर से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के रामपुर जयपाल गांव के शैलेंद्र कुमार, हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरमा गांव के अनुज कुमार आयुष कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी वर्ष 2014 से ही उनके घर आकर बीएसएफ में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दे रहा था। जनवरी 2015 में अपनी जमीन बेचकर तीन-तीन लाख रुपये आरोपी को दिए। लेकिन, आज तक नौकरी नहीं लगाई। रुपये लौटाने से भी इनकार कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को कई और युवकों से ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि नौकरी के नाम पर तीन युवकों से 3-3 लाख ठगी का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।