darbhanga:मटकोर करने जा रही महिला से मारपीट और छेड़खानी पर बवाल, पुलिस को खदेड़ा

    दरभंगा | विश्वविद्यालयथाना अन्तर्गत चूनाभट्ठी मोहल्ला में रविवार की रात मटकोर करने निकली महिलाओं के साथ कथित छेड़खानी मारपीट की घटना को लेकर बवाल हो गया। रात में एक-दूसरे पक्ष से मारपीट की सूचना पर देर से पहुंची पुलिस पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला और उसे खदेड़ दिया। हालांकि विश्वविद्यालय थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज अजीत कुमार राय ने कहा कि आपसी विवाद को लेकर हल्की झड़प हुई थी। किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। मामूली विवाद था। वहीं एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी थानाध्यक्ष से ली गई है। पुलिस कार्रवाई करेगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *