darbhanga:भूमि विवाद में हुई हत्या मामले में 6 लोग गिरफ्तार

    दरभंगा | मब्बीसहायक थाना क्षेत्र के शीशोडीह गांव में रविवार की शाम रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद सहायक थाना पर बयान दर्ज कराने पहुंची 55 वर्षीय महिला मुन्नी देवी की मौत के मामले में पुलिस ने पांच नामजद को गिरफ्तार कर तीन दर्जनभर लोगों को नामजद किया गया है। इसमें एक नामजद पंचायत के पूर्व मुखिया सूर्य नारायण दास भी हैं। इनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने ही हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में घटना के बाद तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया था, उनमें अशोक दास का पुत्र चंदन और चमन के साथ ही मधुबनी जिला अन्तर्गत बिस्फी थाना क्षेत्र के महेन्द्र दास के पुत्र गणपत दास को पूछताछ कर सत्यापन के बाद रिहा करने की पुष्टि एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने भी की है। वहीं इस मामले में रेखा देवी, कौशल्या देवी, भजन दास, सुधरिया देवी, झटनी देवी और मधुकर दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुन्नी देवी के पति जख्मी उत्तीम साह के बयान पर रेखा देवी, कौशल्या देवी, भजन दास, सुधरिया देवी, अशोक दास, रामा देवी, झटनी देवी, छोटन मधुकर को नामजद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग भी मारपीट में जख्मी हुए हैं उनमें कौशल्या देवी और रेखा देवी शामिल हैं। इसके बयान पर भी दर्जनभर लोगों को नामजद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रास्ता को लेकर विवाद में यह घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने में लगी है। छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि जख्मी पति उत्तीम साह को पुलिस ने इलाज के लिए घटना की रात रविवार को फिर से डीएमसीएच में भर्ती कराया था उत्तीम साह की मानें तो रविवार कि दोपहर बाद पुराने रास्ता के विवाद को लेकर भवन कुमार दास और सुधीर दास आदि काम नहीं होने देने के विवाद पर मारपीट के सिर फोड़ दिया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *