मधुबनी:बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक मध्य विद्यालय वाटसन के प्रांगण में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मंत्री डाॅ. अशोक चौधरी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है। उनके कार्यकाल में प्रारंभिक उच्च शिक्षा रसातल में चली गई है। विगत दो सत्रों से बच्चों को पढ़ने के लिए किताब नहीं मिल रही है। 3 महीने की सेवा शर्त 3 वर्षों में भी नहीं बन सकी है। किसी भी उच्च विद्यालय में प्रयोगशाला नहीं हैं। शिक्षकों को चार-चार महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। राज्यकर्मियों के लिए 7वें वेतनमान की अधिसूचना जारी हो गई, जबकि नियोजित शिक्षकों के लिये अब तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
वहीं संघ के युवा प्रवक्ता रंजन चौधरी ने कहा कि विगत दो वर्षों से बिहार में रहे टॉपर घोटाले ने बिहार को शर्मसार किया है एवं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। चौधरी ने कहा कि इस सरकार के काल में कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया गया है जो शिक्षकों छात्रों के हित में हो। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को बर्खास्त कर देना चाहिए।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


