मुजफ्फरपुर | स्वयंको एटीएम अॉफिसर बता कर शहर के कमरा मोहल्ले की शाबरा खातून के बेटे से फ्रॉड ने एटीएम कार्ड ले लिया। जब तक शाबरा एटीएम लॉक करातीं, उसने खाते में पड़े सभी 60 हजार निकाल लिए। मिठनपुरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
मदद के बहाने ट्रांसफर कर लिए 75 हजार रुपये
मुजफ्फरपुर | सदरथाना क्षेत्र के रेवा रोड में मदद के बहाने फ्रॉड ने कुढ़नी थाना के गोरैया निवासी नवल किशोर शाही के खाते से 75 हजार रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिए। शाही ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर कहा है कि 31 मई को रेवा रोड स्थित अनुराधा मार्केट के निकट एटीएम से कैश निकासी करने गए। वहां कैश निकालने में कुछ परेशानी हुई तो एक युवक सहयोग के लिए आगे आया। 3 जून को रुपए जमा करने पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


