muzaffarpur:जाम में फंसी पुलिस जीप तो दो आरोपी भागे

    मुजफ्फरपुर:स्टेशन रोड में शुक्रवार की रात चार बंगाली महिलाओं से लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के फरार होने के मामले में सैप जवान राम नाथ सिंह के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सैप जवान ने कहा है कि शनिवार की शाम 7:45 बजे सरैयागंज रोड में ट्रैफिक जाम था। पुलिस जीप जाम में फंसी हुई थी। इसी दौरान उस पर सवार दोनों आरोपी हाथ से हथकड़ी निकाल कर योगिया मठ की ओर भाग निकले। जाम रहने की वजह से पीछा करने के बाद भी दोनों भागने में सफल रहे। इधर, दर्ज प्राथमिकी में पुरानी गुदरी निवासी अशरफ पीयर थाना के करैला निवासी मिस्टर पर पुलिस कस्टडी से भागने का आरोप लगाया गया है।
    सैप जवान रामनाथ का कहना है कि सुबह 11 बजे पुलिस जीप से सैप जवान परमानंद सिंह दो सिपाहियों के साथ चार अभियुक्तों को लेकर कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शाम 7:30 बजे जीप की पिछली सीट पर अशरफ मिस्टर के साथ दो अन्य अभियुक्तों को भी बैठाया गया। दो सिपाही पीछे बैठ गऐ। वे और एक अन्य सैप जवान परमानंद सिंह बीच वाली सीट पर हथकड़ी का रस्सा पकड़ कर बैठ गए। सरैयागंज टावर के कुछ दूर पहले सड़क जाम लगा हुआ था। पुलिस जीप रुक गई। इसी दौरान दोनों कूद कर भाग गए।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *