madhubani:जेसीबी-पुलिस जीप की टक्कर में एक पुलिस कर्मी की मौत

    झंझारपुर:एनएच-57पर शनिवार की रात पुलिस जीप और जेसीबी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं थानाध्यक्ष एक एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। शनिवार को मधुबनी जिला मुख्यालय पर एसपी की क्राइम मीटिंग थी। इसमें भाग लेने के लिए ललमिनियां थाना प्रभारी मनोज कुमार सात पुलिस कर्मियों के साथ मधुबनी गए थे। वहां से करीब आठ बजे मीटिंग समाप्त होने के बाद वह पुलिस जीप से ललमिनियां लौट रहे थे। झंझारपुर के पिपरौलिया गांव के पास फुलपरास की तरफ से रही जेसीबी से पुलिस जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें थाने का गार्ड सह जीप चालक अमित कुमार की मौत हो गई। वहीं थानाध्यक्ष, एएसआई बैद्यनाथ मंडल, चौकीदार चमक लाल पासवान, कृष्णदेव मुखिया, गौतम कुमार, नरेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। झंझारपुर पुलिस ने पीएचसी पहुंचाया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *