madhubani:विधायक ने कहा अस्पताल में जेनरिक दवाएं भी नहीं

    जयनगर|जयनगर नागरिकमंच अपनी मांगों को लेकर अनुमंडल स्तरीय अस्पताल परिसर में धरना दिया। सूबे की सुशासन सरकार को कठघरे में लेते हुए राजनगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। क्षेत्र की जनसमस्याएं एवं अपराध पर नियंत्रण के बजाय केंद्र सरकार की जनविकास नीति को विरोध करने में लगी हैं। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित तीन मंजिल वाली रेफरल अस्पताल सीमावर्ती क्षेत्र का लाइफ लाइन है। लेकिन अस्पताल में संसाधन का घोर अभाव है। अस्पताल में जेनरिक दवाएं वर्षों से नहीं है। किसी भी विभाग के स्पेशलिस्ट डाॅक्टर अस्पताल में नही है। 4 से 5 डाक्टर के सहारे राम भरोसे अस्पताल संचालित है। सुविधा के अभाव के कारण यहां मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *